Lilahi Waterfall Chhindwara | लिलाही जलप्रपात छिंदवाड़ा का प्र‍सिद्ध जलप्रपात

लिलाही जलप्रपात छिंदवाड़ा Lilahi WaterfallLilahi Waterfall Chhindwara | लिलाही जलप्रपात छिंदवाड़ा


लिलाही वॉटरफॉल

लिलाही जलप्रपात मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। सतपुड़ा पर्वतमाला से घिरा छिंदवाड़ा जिला, जहां से बहने वाली नदियों के कारण कई वॉटरफॉल बने है। उनमें से एक है लिलाही वॉटरफॉल। यह बहुत ही खूबसूरत है। बहुत कम लोग इस स्थान से वाकिफ़ हैं। 4 से 5 किलोमीटर के घने जंगलों के बीच से होता हुआ रास्ता लिलाही जलप्रपात तक जाता है। बरसात में यहां आना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह स्थान बहुत ही मुश्किल, दुर्गम और जटिल है। काफी मुश्किल से इस जगह पर पहुंचा जाता है। लेकिन जब आप यहां आते हैं तब आप यहां की सुंदरता में खो जाते है। छिंदवाड़ा और नागपुर के पास इतनी सुंदर जगह कोई और है ही नहीं।

लिलाही वाटरफॉल मध्‍यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का प्रसिद्ध जलप्रपात है। यहां जिले की दूसरी सबसे बड़ी नदी कन्हान नदी है। पत्थरों के बीच में से कन्हान नदी बहती है। इसे लिलाही धुआंधार जलप्रपात भी कहा जाता है। यहां पर बहुत बड़े-बड़े पत्‍थर है। जब इन पत्‍थरों से होकर नदी बहती हुई आगे बढ़ती है, तब यह धुआंधार जैसा दृश्‍य उत्पन्न करता है। यहां आकर नदी के बहाव को महसूस करना एक अलग ही आनंद प्रदान करता है। जब आप लिलाही जलप्रपात आते है तब कुछ दूरी से ही बहुत सुंदर नजारे देखने को मिल जाते हैं। नदी के किनारे तक पहुंचने वाला रास्ता मुश्किल और तंग है।
लिलाही जलप्रपात पहाड़ों, चट्टानों, हरियाली और प्रकृति की अपार सुंदरता से घिरा हुआ है। यहां पक्षियों की मधुर चहकती आवाज हरपल सुनाई देती है। जो हमें पर्यावरण के और करीब करती है। जुलाई से जनवरी तक नदी अपने पूरे उफान पर होती है। यही समय यहां घूमने का सबसे अच्‍छा समय होता है।

आप दोस्तों के साथ या परिवार के सदस्यों के साथ यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं। पत्थर में चिकनाहट होने के कारण फिसलन होती है, कृपया संभल कर चलें। सर्दी और गर्मी का मौसम यहां आने के लिए उत्तम है। इस लिलाही धुआंधार जलप्रपात को देखने के लिए प्रतिदिन कई पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लिलाही जलप्रपात के पास नारायण घाट और देवगढ़ का किला तथा देवगढ़ की प्रसिद्ध बावलियों को देखने भी आप जा सकते हैं।

लिलाही जलप्रपात फोटोग्राफी करने वालो के लिए उपयुक्‍त स्‍थान है। पहाड़, हरियाली, वृक्ष, वन, नदी, जलप्रपात के कई सुंदर दृश्‍य यहां मिल जाते है। कई लोगों को यहां सेल्‍फी लेते, फोटोग्राफी करते देखा जा सकता है। हमारी आपको सलाह है कि फोटोग्राफी करते वक्‍त आप सावधान रहे। पानी से उचित दूरी बनाये रखें। छोटे बच्‍चों का भी ध्‍यान रखें।

कैसे पहुँचे लिलाही वाटरफॉल

लिलाही जलप्रपात मोहखेड़ तहसील में देवगढ़ के समीप पांढ़ुर्ना मार्ग के पास स्थित ग्राम लिलाही व जामलापानी ग्राम से थोड़ा आगे बांयीं ओर जंगल के रास्ते लगभग 4 से 5 किलोमीटर कच्चे रास्ते होते हुए नारायण घाट के निकट स्थिति खूबसूरत जगह है।

लिलाही जलप्रपात जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर स्थित है।
लिलाही जलप्रपात नागपुर से 132 किलोमीटर दूर स्थित है।
लिलाही जलप्रपात पांढुर्णा से  70 किलोमीटर दूर स्थित है।
लिलाही जलप्रपात देवगढ़ से  लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है।


कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकल व कार आदि से पहुंचा जा सकता है। आप टैक्सी किराए पर लेकर या स्थानीय बस द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments