दिलीप कुमार छिन्‍दवाड़ा में | Dilip Kumar in Chhindwara

 दिलीप कुमार छिन्‍दवाड़ा में | Dilip Kumar in Chhindwara MP

दिलीप कुमार छिन्‍दवाड़ा में | Dilip Kumar in Chhindwara
दिलीप कुमार फिल्म की लोकेशन तलाशने छिंदवाड़ा आए थे। सतपुड़ा की वादियां और कोयलांचल क्षेत्र का फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों में बहुत आकर्षण रहा है। सदाबहार अभिनेता देवानंद ने यहां पर फिल्म तेरे मेरे सपने की शूटिंग की थी। इसके अलावा भी यहां पर फिल्म एवं खेल जगत से जुड़ी हस्तियों का आगमन होता रहा है।

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार भी छिंदवाड़ा आए थे। खास बात यह है कि दिलीप कुमार यहां पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने आए थे। उन्होंने यहां पर कुछ लोकेशन को पसंद भी किये थे। परंतु किन्‍ही कारणों से ना तो वह फिल्म बनी और ना ही यहां पर शूटिंग हुई।
बताया जाता है कि वर्ष 1970 में देव आनंद एवं मुमताज अभिनीत फिल्म तेरे मेरे सपने की शूटिंग कोयलांचल क्षेत्र में हुई थी न्यूटन चिखली, खिरसाडोह, भीमसेन भाटी सहित विभिन्न स्थलों में फिल्म के दृश्य फिल्माए गए थे। यह फिल्म हिट रही इसके कुछ समय बाद मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार भी अपनी फिल्म के लिए लोकेशन तलाश में छिंदवाड़ा आए थे। छिन्‍दवाड़ा आगमन के दौरान वे पचमढ़ी भी गये थे। युवाओं में उनसे मिलने की बहुत उत्‍सुकता और जोश देखा गया था।

सांप्रदायिक सौहार्द्र पर बनने जा रही एक फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए दिलीप कुमार यहां आए थे। उन्होंने इकलहरा कालरी में एक स्थान और चांदामेटा में चांदशाह वली क्षेत्र में लोकेशन भी पसंद की थी। छिंदवाड़ा आगमन के दौरान दिलीप कुमार चांदामेटा में हाजी इनायत उल्ला से मिलने भी पहुंचे थे।

दिलीप कुमार के बारे में जानकारी

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। उनके बचपन का नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान था। विभाजन के दौरान उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। देविका रानी ने दिलीप कुमार को अभिनेता बनाया। देविका रानी ने ही 'युसूफ़ ख़ान' की जगह उनका नया नाम 'दिलीप कुमार' रखा।
दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी 98 साल की उम्र में 7 जुलाई 2021 को सुबह निधन हो गया। 

दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता है। वे अपने दौर के बेहतरीन अभिनेता है। उन्हे 'ट्रेजडी किंग' भी कहा जाता हैं। दिलीप कुमार को भारतीय फ़िल्मों में यादगार अभिनय करने के लिए फ़िल्मों का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार के अलावा पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज़' से से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दिलीप कुमार अभिनीत फिल्‍में

  • किला 1998
  • सौदागर 1991
  • इज्जतदार 1990
  • कानून अपना अपना 1989
  • धर्म अधिकारी 1986
  • कर्म 1986
  • दुनिया 1984
  • मशाल 1984
  • मजदूर 1983
  • विधाता 1982
  • शक्ति 1982
  • क्रांति 1981
  • बैराग 1976
  • सगीना 1974
  • फिर कब मिलोगी 1974
  • दास्तान 1972
  • अनोखा मिलन 1972
  • कोशिश 1972
  • सगीना महतो 1970
  • गोपी 1970
  • संघर्ष 1968
  • आदमी 1968
  • साधु और शैतान 1968
  • राम और श्याम 1967
  • दिल दिया दर्द लिया 1966
  • परी 1966
  • नेता 1964
  • गंगा जमना 1961
  • कोहिनूर 1960
  • मुगल-ए-आजम 1960
  • पैघम 1959
  • याहुदी 1958
  • मधुमती 1958
  • नया दौर 1957
  • मुसाफिर 1957
  • आजाद 1955
  • उरण खटोला 1955
  • इंसानियत 1955
  • देवदास 1955
  • अमर 1954
  • शिकस्त 1953
  • फुटपाथ 1953
  • आन 1952
  • दाग 1952
  • संगदिल 1952
  • हलचल 1951
  • दीदार 1951
  • तराना 1951
  • जोगन 1950
  • आरज़ू 1950
  • बाबुल 1950
  • शबनम 1949
  • अंदाज़ 1949
  • घर की इज्जत 1948
  • शहीद 1948
  • मेला 1948
  • अनोखा प्यार 1948
  • नदिया के पार 1948
  • जुगनू 1947
  • मिलान 1946
  • प्रतिमा 1945
  • ज्वार भाटा 1944
Reactions

Post a Comment

0 Comments