सप्तधारा छिंदवाड़ा | Saptdhara Picnic Spot Near Chhindwara

सप्तधारा जलप्रपात छिंदवाड़ा | Saptdhara Picnic Spot Near Chhindwara

भारत के मध्य प्रदेश राज्‍य के छिंदवाडा जिले से कुछ दूरी पर स्थित है सप्तधारा जलप्रपात। यह सतपुरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित हैं। यह जलप्रपात छिन्दवाड़ा जिले का बहुत सुन्दर और आकर्षक जलप्रपात है। सतधारा का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है।

जब आप सतधारा आते है तो यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम आपको एक प्रवेश द्वार दिखाई देता है। इसी गेट से होते हुए सतधारा पहुंचा जाता हैं। यहां पर टिकट काउंटर हैं। मेनगेट से लगभग 1 किलोमीटर अंदर आने पर आप सप्‍तधारा पहुंचते हैं।
सप्तधारा जलप्रपात छिंदवाड़ा | Saptdhara Picnic Spot Near Chhindwara

देनवा नदी पर यह बना हुआ हैं। यहां सात धाराओं में पानी निकलता है इसलिए इसे सप्तधारा कहा जाता है। इस स्‍थान पर चट्टानों के बीच से पानी बहता है जो काफी सुंदर लगता है। प्राकृतिक और हरियाली के बीच बसा यह स्थान बहुत सुंदर लगता है। मन को काफी सुकून का अनुभव होता है और अत्यंत शांति पहुंचाता है। चट्टानों के बीच बहता पानी और पानी की कल-कल की आवाज अत्यंत मधुर लगती है। यहां पर बैठने के लिए झोपड़ी भी बनाई गई है। काफी सुंदर व्यवस्था बैठने की है।

यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी उपयुक्त है। कई लोग यहां फोटोग्राफी करते नजर आते है, आप भी यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर स‍कते हैं। सतधारा में सेल्फी का आनंद उठाये। परंतु फोटोग्राफी करते समय सावधान रहें।

सप्‍तधारा की खूबसूरती को निहारने के लिए छिंदवाड़ा सहित आसपास के जिलों से भी पर्यटक आते हैं। सालभर यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। बरसात के मौसम में सप्तधारा में पानी अधिक होता है, जिससे नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। पचमढ़ी जाने वाले पर्यटक सतधारा जरूर आते हैं। आप भी पचमढ़ी जाते समय इस स्थान पर आकर खूबसूरत समय व्यतीत कर सकते हैं और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

अन्‍य पढ़े-
यह बहुत सुंदर पर्यटन स्थल है। दूर-दूर से पर्यटक अपने परिवार के साथ या दोस्‍तो के साथ यहां पिकनिक मनाने आते हैं। आप जब भी यहां आये तो खाने-पीने का सामान साथ लायें। पर्यटक यहां नहाते भी हैं आप भी चाहे तो नहा सकते हैं। लहरो के साथ पिकनिक मनाने वालो के लिये बहुत ही उम्दा स्पॉट है| सतधारा में सात धारायो का अविरल बहाव मनोहारी नजारा बनाता है| इस स्‍थान का भरपूर आनंद लें परंतु गंदगी ना फैलाएं, प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखें।

यहां टिकट भी लगती है। टू-व्हीलर और फोर व्हीलर दोनों के अलग-अलग चार्ज हैं। हमें पता चला है कि राफ्टिंग जैसे रोमांचक खेल यहां अक्टुबर में होते है।


छिंदवाड़ा से पिपिरिया मार्ग पर तामिया होते हुए झिरपा में सतधारा स्थित हैं। झिरपा, पिपरिया, होशंगाबाद, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, नागपुर से काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। आप छिंदवाड़ा और पिपरिया दोनों तरफ से यहां आ सकते हैं।
छिंदवाड़ा से 100 किलोमीटर की दूरी पर और तामिया से 50 किलोमीटर की दूरी पर है| पिपरिया से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है| आप यहां टू-व्‍हीलर या फोर व्‍हीलर किसी भी वाहन से आ सकते हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments